श्री राम - जन्म कथा

 Written By - Mady Wadkar 

                  


       ll रघुकुल रीत सदा चली आई ll

       ll प्राण जाई वचन न जाई ll


         धार्मिक कथा ओंके अनुसार भगवान विष्णू ने धरती पर मनुष्य जाती के कल्याण हेतू के लिए दस बार मनुष्य रूप मे जन्म लिया है. उनमे से सातवे मनुष्य रूप मे भगवान विष्णू ने "श्री राम" के रूप मे जन्म लिया. ये मानव अवतार भगवान विष्णू ने त्रेतायुग मे लिया था. आज हम इस ब्लॉग मे प्रभू "श्री राम" के जन्म के हेतू और रहस्य के बारे मे बात करेंगे.

         अयोध्या नरेश महाराज दशरथ की तीन पत्नीया थी. उनकी सबसे बडी राणी का नाम महाराणी कौशल्या, दुसरी पत्नी का नाम कैकेयी और तिसरी पत्नी का नाम सुमित्रा था. महाराणी कौशल्या से महाराज दशरथ को एक पुत्री थी. जिसका नाम शांता था. महाराज दशरथ सदैव अपने कुल के भविष्य को लेकर चिंतीत रहते थे. उन्हे अपने वंश को आगे बढाने के लिए पुत्र प्राप्ती की प्रखर मनोकामना थी. महाराज दशरथ अपनी पुत्री शांता से बहोत अधिक प्रेम करते थे. परंतु पुत्र पाने की मनोकामना के स्वार्थ मे वो हमेशा अपनी पुत्री मे पुत्र को ढुंढते थे और इस बात को उनकी पुत्री शांता भी बलीभांती जानती थी. अपने वंश के भविष्य की चिंता को महाराज दशरथ ने अपने कुलगुरू वशिष्ठ से व्यक्त की और इस समस्या से मुक्ती पाने के लिए कठीण से कठीण प्रयास भी करने की सज्जता दिखाई. महाराज दशरथ की इस चिंता को समझते हुए कुलगुरू वशिष्ठ ने महाराज दशरथ को एक कठीण मात्र यशस्वी उपाय बताया.

             


      कुलगुरू वशिष्ठ ने महाराज दशरथ को बताया के, विभांतक ऋषी महाराज ब्रह्मऋषी पद को पाने के हेतू से कठोर तपस्या करने के लिए रेशुन्गा पर्वत चले गये थे. परंतु इंद्रदेव नहीं चाहते थे के उन्हे ब्रम्हऋषी पद प्राप्त हो और इसलिए उनकी तपस्या भंग करने के लिए इंद्रदेव ने उर्वशी को भेज दिया. जिस कारण ऋषी विभांतक की तपस्या भंग हो गयी. इस स्वरूप उन्हे ऋषी श्रींग नामक पुत्र की प्राप्ती हुई. अपनी असफल तपस्या से नाराज होकर ऋषी विभांतक ने अपने पुत्र को किसी भी स्त्री जाती से दूर रखते हुए उस पर्वत मे अपने पुत्र का पालन पोषण किया और ऋषीं विभांतक ने वहा पर इस प्रकार का ऊर्जा मंडल स्थापित कर दिया के जिस कारण वहा गलत मानसिकता से प्रवेश करने वाली स्त्री की हत्या हो जाती है'. ये सारी बाते बताते हुए कुलगुरू वशिष्ठ ने महाराज दशरथ से कहा के, 'यदी ऋषी विभांतक के पुत्र ऋषीं श्रींग के जीवन मे किसी स्त्री का आगमन कर उन्हे अगर गृहस्थ बना दिया जाये और उनके द्वारा पुत्र कामेष्ठी यज्ञ किया जाये तो उसके फल स्वरूप रघुकुल को पुत्र प्राप्ती हो सकती है'. 

         इस उपाय को जानने के बाद महाराज दशरथ ने कही स्त्रियों को वहा पर भेजकर कही सारे प्रयास किये. जब किसी मार्ग से उपाय नहीं निकला तब पिताश्री की विवशता को और उनके वंश के चिंता को समझते हुए महाराज दशरथ की पुत्री शांता ने खुद को इस कठीण मार्ग के लिए तैय्यार किया. पुत्री शांता ने स्वयं जाकर महाराज दशरथ से कहा के, 'पिताश्री मैं इसके लिए सज्ज हू'. ये बात सुनकर माता कौशल्या बोली, 'पुत्री शांता, तुम ये क्या कह रही हो. हमारे इस चिंता की वजह से तुम्हे इतना बडा बलिदान देने की आवश्यकता नहीं है'. पुत्री शांता के मुह से ऐसी बाते सुनकर माता कौशल्या ने महाराज दशरथ से गुजारिश की के वो अपनी पुत्री को समाझाये. वंश के भविष्य की चिंता और पुत्र प्राप्ती के मोह मे जखडे  महाराज दशरथ ने अपने पुत्री शांता को रोकने का प्रयास भी नहीं किया. महाराज दाधरथ की इस बात से महाराणी कौशल्या नाराज हो गई. जिस कारण वर्षो तक महाराणी कौशल्या और महाराज दशरथ के संबंध मे गाठीया पडी.

                 


        पुत्री शांता अयोध्या से और अपने सभी राजनैतिक सुख सुविधा ओंका परित्याग कर चली गयी और ऋषी श्रींग से विवाह कर ऋषीपत्नी बन गयी. जिसके बाद वो एक बार फिर अयोध्या राजमहल पुत्र कामेष्ठी यज्ञ के कारण स्वरूप आयी. पर उस समय पुत्री शांता राजकुमारी नहीं थी बल्की एक ऋषीपत्नी थी. पुत्री शांता के बलिदान स्वरूप ही ये पुत्र कामेष्ठी यज्ञ संपन्न हो पाया. इस यज्ञ के उपरांत  महाराज दशरथ को अपने तीनो महाराणी ओंके लिए खीर सौंपी गयी, जो महाराज दशरथ को अपने तीनो महाराणी ओंमे समान तरीके से बाँटनी थी. इस खीर को तीनो महाराणी ओंमे समान तरीके बाँटने के बाद एक पंछी ने महाराणी सुमित्रा के पात्र के खीर मे से थोडी खीर खा ली और इसलिये महाराणी कौशल्या और कैकेयी ने अपने पात्र मे से थोडी थोडी खीर महाराणी सुमित्रा को दे दि. इसी कारण से महाराणी सुमित्रा ने दॊ राजकुमार को जन्म दिया,  जिनमे से एक थे 'शत्रुघ्न' और एक थे भगवान विष्णू के सेवक शेषनाग के मानव अवतार 'लक्ष्मण'. महाराणी कैकेयी ने राजकुमार 'भरत' को जन्म दिया और महाराणी कौशल्या की गर्भ से भगवान "विष्णू" के मानव अवतार, जिन्होने समग्र संसार के सामने दाम्पत्य जीवन की सही परिभाषा समझाने हेतू और कठीण से कठीण परिस्थिती मे मर्यादा मे रहकर संयम से जीवन यात्रा व्यथित करने के हेतू से जन्म लिया.

                


         मर्यादा पुरुषोत्तम "श्री राम" का जन्म केवल संसार के हित के लिए हुआ. पर ये संभव हो पाया केवल महाराज दशरथ की पुत्री यानी के श्री राम की बहन शांता की वजह से. आज भी बहोत क्म लोग शांता की इस मौल्यवान त्याग के बारे मे जानते है. जिसने केवल अपने कुल के लिए और पिताश्री की मनोकामना पूर्ण करने के लिए राजसुविधा ओंका त्याग करते हुए ऋषीपत्नी का अत्यंत साधारण सांसारिक जीवन व्यथित कर देना उचित समझा.

       इस प्रकार हमारे आराध्य दैवत "श्री राम" का जन्म हुआ. "श्री राम" जी का जीवन हम सब के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी है. दोस्तो आप इनके बारे मे क्या सोचते है ये आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स मे जरूर बतायें.

       जय हिंद......जय भारत....

        

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गुरुदेव दत्त -जन्म कथा

श्री कृष्ण - जन्म कथा