श्री गुरुदेव दत्त -जन्म कथा
Written by - Mady Wadkar
ll दिगंबरा दिगंबरा ll
ll श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा ll
"श्री गुरुदेव दत्त" हमारे एक ऐसे आराध्य दैवत जिनके केवल नामस्मरण से ही जीवन के सारे दुःख और समस्या ओंका निराकरण हो जाता हे. "श्री गुरुदेव दत्त" हमारे एक ऐसे आराध्य दैवत जिनकी पुरी श्रद्धा और समर्पण से भक्ती करने से मात्र कठीण से कठीण जीवन यात्रा भी आसान बन जाती हे. "श्री गुरुदेव दत्त" हमारे एक ऐसे आराध्य दैवत जिनमे पुरे मन से और पुरे भक्ति भाव से शरण मे जाने से जीवन संतोष और समाधान से सफल हो जाता हे. दोस्तो आज हम इस ब्लॉग मे हमारे आराध्य दैवत "श्री गुरुदेव दत्त" के जन्म कथा के बारे मे बात करेंगे.
हमारे इस पुरे सृष्टी का निर्माण "ब्रम्हदेव" ने किया और सृष्टी निर्माण के साथ भूमी पर मनुष्य जाती का भी निर्माण हुआ. इस मनुष्य जाती मे "ब्रम्हदेव" के अंश के रूप मे महर्षी अत्री का जन्म हुआ. उनकी पत्नी का नाम अनुसुया था. जो बहोत ही पतिव्रता और आतिथ्यशील थी. माता अनुसुया के इन गुणों कि वजह से भूमी पर चारो ओर उनकी ख्याती थी. उनके आश्रम आने वाला हर एक अतिथी तृप्त होकर जाता था. माता अनुसुया को इस वजह से एक विशेष तेज प्राप्ती हुई थी.
जिस वजह से स्वर्ग लोक मे भगवान इंद्र को एक विशेष चिंता सताने लगी थी और इंद्रदेव अपनी चिंता का निराकरण करने के लिए ब्रम्हा, विष्णू और महेश के पास चले गये. इस तरह आकस्मिक इंद्रदेव को आते देख विष्णू और महेश ने पूछा, इंद्रदेव इस तरह अचानक आने कि वजह क्या है? आप परेशान क्यो दिखाई दे रहे है? इस पर इंद्रदेव बोलें, ब्रम्हदेव आपने इस सृष्टी कि रचना कि है किंतु आपके पुत्र महर्षी अत्री....यह बात सुनते ही ब्रम्हदेव बोले, आपको मेरे पुत्र से किस प्रकार का भय है? इस पर जवाब देते हुए इंद्रदेव बोले, ब्रम्हदेव आपके पुत्र से कोई भयं नहीं है किंतु उनकी पत्नी अनुसुया एक बहोत ही पतिव्रता और आतिथ्यशील है. अनुसुया के इन गुणों कि वजह से एवं महर्षी अत्री तथा अतिथी ओंके आशीर्वाद से उसे एक विशेष तेज प्राप्ती हुई है.
इंद्रदेव कि यह बात सूनते ही भगवान विष्णू बोले, अगर ऐसा है इंद्रदेव तो यह बहोत ही प्रसन्नता कि बात है. इसमे घबराने वाली कौन सी बात है. भगवान विष्णू कि ये बात सुनकर इंद्रदेव तुरंत ही बोल पडे, मैं आपको यही बात बताने आपके पास आया हू के अनुसुया के सुंदरता से और इस तरह के पातिव्रत्य और आतिथ्यशील आचरण कि वजह से उनके आश्रम का वातावरण भूमी पर लोगों को स्वर्ग से भी सुंदर लगने लगा है. इस कारण से हमे डर लगने लगा है के अब स्वर्ग लोक का ऐश्वर्य का महत्व भी कही कम ना हो जाये. अनुसुया के इस तेज से घबराकर और अनुसया नाराज होकर कही शाप ना दे दे, इस बात से भयभीत होकर सूर्यदेव ने अपनी उष्णता कम कर दि है, अग्निदेव ने अपनी तीव्रता कम कर दि है और वायू देव भी मंद गती से बहने लगे है.
इंद्रदेव की ऐसी बाते सुनकर ब्रम्हा, विष्णू और महेश बोले, यदी यह बात सच है तो हमे अनुसुया कि सत्वपरीक्षा लेनी होगी और यदी अनुसुया को उसके पातिव्रत्य का और आतिथ्यशीलता आचरण का अहंकार हुआ होगा तो उसका अहंकार भी तोड देंगे.
ये बाते बोलकर ब्रम्हा, विष्णू और महेश ब्राम्हण भिक्षुक के रूप मे अतिथी बनकर माता अनुसया के आश्रम पहूंच गये. आश्रम पहूंचते ही महादेव बोले, इंद्रदेव ने जिस प्रकार वर्णन किया था ठीक उसी प्रकार का वातावरण दिखाई दे रहा है. ब्रम्हदेव बोले, मन को मोहित कर देने वाला सुखद अनुभूती का अहसास हो रहा है और विष्णू बोले, सच मे इस आश्रम का सौंदर्य स्वर्ग से भी अधिक आनंद देने वाला है.
इन सुखद अनुभूती ओंके साथ अनुसुया कि सत्वपरीक्षा लेने के हेतू से ब्रम्हा, विष्णू और महेश आश्रम मे प्रवेश करते है. आश्रम मे जाते ही माता अनुसुया विनम्रता से तीनो ब्रह्मणों का आश्रम मे स्वागत करती है. ब्राम्हण वेष मे भगवान महादेव बोले, अनुसुये भूमी लोक पर तुम्हारे पातिव्रत्य और आतिथ्यशीलता कि कीर्ती बहोत बार सुनी है. हमने सुना हे तुम्हारे आश्रम मे आने वाला कोई भी अतिथी विन्मुख होकर नही जाता. अनुसुये हम भी प्यासे और भुके है. हमारा आतिथ्य स्वीकार करके हमे भोजन परोसे. माता अनुसुया बडे ही विनम्रता से तीनो ब्राम्हणों को आसन ग्रहण करने के लिए कहकर भोजन का प्रबंध करने के लिए जाने लगती है, इतने मे ब्राम्हण वेष मे महादेव बोले, रुक जाओ अनुसुये, ये कुछ कंद है. तुम इन्हें पकाकर हमे भोजन परोसो. पर एक बात का स्मरण रखना अनुसुये के हम अग्नी पर पका हुआ भोजन नहीं करते. इसलिये बिना अग्नी के ही इसे पकाना.
ये बात सुनकर माता अनुसुया सोच के सागर मे डूब गयी. लेकिन फिर भी बिना कुछ बोले माता अनुसुया कंद लेकर पकवान गृह मे आ गयी. अंदर आते ही माता अनुसुया ने सूर्यदेव से प्रार्थना कि, ए सूर्यदेव आज मेरे लिए अत्यंत परीक्षा कि घडी है. आज तक मेरे द्वार से कोई भी अतिथी विन्मुख होकर नहीं गया है. कृपया मेरी सहायता करे और इस पात्र के कंद को आपके तेज से पकाये. माता अनुसुया ये कहकर सूर्यदेव का जप करने लगी. माता अनुसया के इस विनम्र निवेदन को स्वीकार करते हुए सूर्यदेव उन कंद को पका देते है. सूर्यदेव के प्रसाद को पाकर माता अनुसुया प्रसन्नता से उन पके हुए कंद को तीनो ब्राम्हणों को परोस देती है.
ये देख ब्रम्हा, विष्णू और महेश अचंबित हो जाते है और माता अनुसुया कि एक बार और सत्वपरीक्षा लेने के लिए थोडे क्रोधीत होकर माता अनुसुया से कहते है कि, अनुसुये ये किस प्रकार का भोजन है. नहीं चाहिये हमे ये भोजन. फेक दॊ ये भोजन और हमे इस बरतन का भोजन बनाकर खिलाओ. ये बात सुनकर भी माता अनुसुया विनम्रता से बरतन उठाकर अंदर चली जाती है. अंदर आकर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहती है के, ए ईश्वर आप जानते है कि आज तक मेरे आतिथ्यशील आचरण को मैने हमेशा पुरी श्रद्धा से निभाया है. आज मेरे इस कठीण समय मे मेरी सहायता करे और मेरे आतिथ्यशील आचरण को कलंकित होने से बचाये. माता अनुसुया कि इस पवित्र निवेदन का सम्मान करते हुए सूर्यदेव माता अनुसुया कि ये मनोकामना भी पुरी कर देते है.
माता अनुसूया द्वारा इस मनोकामना को भी पुरा होते देख ब्रम्हा, विष्णू और महेश फिर एक बार अचंबित हो जाते है और एक बार फिर से सत्वपरीक्षा लेने के हेतू से माता अनुसूया से कहते है, अनुसूये तुम्हारे आतिथ्यशीलता कि कीर्ती हमने सुनी थी पर आज प्रत्यक्ष देख भी लिया. हमने तुम्हारे सौंदर्य के बारे मे भी सुना था पर आज देख लिया. सच मे अलौकिक सौंदर्य है तुम्हारा और हमने ये भी सुना है के तुम अतिथी ओंके मनोकामना नुसार भोजन खिलाती हो तो आज हमारी एक ही मनोकामना है के तुम हमे संपूर्ण निर्वस्त्र होकर भोजन परोसो. ब्राम्हणो कि ये बात सुनते ही माता अनुसूया दुःखी होकर बोली, ब्राम्हणो यह किस प्रकार कि मनोकामना व्यक्त कि है आपने. मैं महर्षी अत्री कि अर्धांगिनी हू. सारे ब्राम्हण समाज समक्ष मेरा विवाह हुआ है उनके साथ. आप खुद भी एक ब्राम्हण कुल के है और आपको इस प्रकार का व्यवहार शोभा नहीं देता. कृपया ऐसा न करे. माता अनुसूया के इस जवाब पर ब्राम्हण वेष महादेव बोले, हमारी यही मनोकामना है. यदी तुम हमे इस प्रकार भोजन नहीं परोस सकती तो हम इसी क्षण भोजन थाली पर से उठ जायेंगे. ब्राम्हणों की ये बात सुनकर माता अनुसूया विनम्रता से बोली, कृपया रुकीये ब्राम्हणो, भोजन कि थाली पर से इस प्रकार उठ जाना उचित नहीं है. कृपया आप मुझे थोडा समय दे.
ये बात कहकर माता अनुसूया अंदर चली गयी. अंदर आकर माता अनुसूया ईश्वर से हाथ जोडकर बोली, ए ईश्वर मुझे पता है आप मेरी सत्वपरीक्षा ले रहे है. किंतु ईश्वर इतनी कठोर सत्वपरीक्षा क्यो? आप जानते है कि मैं एक पतिव्रता पत्नी हू. यदी मैं ब्राम्हणों कि बात मानूंगी तो मेरे पातिव्रत्य का क्या? ए ईश्वर कृपया मेरे पातिव्रत्य कि रक्षा किजीये. ठीक उसी समय माता अनुसूया को महर्षी अत्री ने दिए हुए वरदान का स्मरण होता है. महर्षी अत्री ने माता अनुसूया से कहा था के, अनुसूया मैं तुम्हारे पातिव्रत्य और आतिथ्यशील आचरण से प्रसन्न होकर तुमे एक वरदान देता हू. तुम्हारा तेज बढते दिनो के साथ बढता ही जायेगा. तुम्हारे द्वार आने वाला कोई भी अतिथी कभी भी विन्मुख होकर नहीं जायेगा और तुम्हारे पातिव्रत्य और आतिथ्यशील आचरण पर कलंक कभी नहीं लग पायेगा. इस वरदान का स्मरण होते ही माता अनुसूया ईश्वर से हाथ जोडकर सत्वपरीक्षा देने के लिए ब्राम्हणों के समक्ष जाती है.
ब्राह्मणों के समक्ष आकर माता अनुसूया बोली, ब्राम्हणो आपके मनोकामना नुसार आपको भोजन देने के लिए मैं सज्ज हू. ये बात कहकर माता अनुसूया पीठ दिखाते हुए अपने वस्त्र उतारने लगी. माता अनुसूया ने जब पीछे मुडकर ब्राम्हणों कि ओर देखा तो तीनो ब्राम्हण लुप्त हो गये थे और उनके स्थान पर तीन बालक थे. माता अनुसूया ने बडे ही प्रेम से उन बालको को देखा और उनके पास चली गयी.
उसी समय महर्षी अत्री आश्रम मे आ गये. महर्षी अत्री को देख माता अनुसूया रोते हुए बोली, स्वामी मुझे क्षमा कर दिजीए. आज मेरे पातिव्रत्य को कलंक लग गया. ये कहते हुए माता अनुसूया ने घटीत हुआ सारा प्रकार महर्षी अत्री को बता दिया. माता अनुसूया कि ये बात सुनकर महर्षी अत्री बडे ही कुतूहलता से बोले, अनुसूया तुम्हारे पातिव्रत्य को और आतिथ्यशीलता को किसी प्रकार का कलंक नहीं लगा है. तुम उन ब्राह्मणों को पहचान ने मे और समझने मे असमर्थ रही. उन तीनो बालको कि ओर देखते हुए महर्षी अत्री बोले, वो तीन ब्राम्हण नहीं साक्षात ब्रम्हा, विष्णू और महेश थे. जो हमारे और समस्त सृष्टी के जन्म दाता है उनके समक्ष निर्वस्त्र होने मे किस प्रकार कि ग्लानी. आज तुम उनके सत्वपरीक्षा मे खरी उत्तर चुकी हो. ये बात सुनकर माता अनुसूया बोली, स्वामी सत्वपरीक्षा मेरी ही क्यो?
माता अनुसूया कि इस सवाल का जवाब देते हुए महर्षी अत्री बोले, अनुसूया श्रेष्ठता ऐसे ही प्राप्त नहीं होती. श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए कठीण परीक्षाए तो देनी ही होती है और आज तुम ने सिद्ध कर दिया के तुम श्रेष्ठ पातिव्रत्य और आतिथ्यशील स्त्री हो.
महर्षी अत्री और माता अनुसूया के इस संवाद दरम्यान ही वहा ब्रम्हा, विष्णू और महेश अपने अवतार मे प्रकट हुए. माता अनुसूया कि ओर देखते हुए महादेव बोले, अनुसूया तुम सर्वश्रेष्ठ हो. हमारे सत्वपरीक्षा मे तुम पुरी तरह से खरी उतर चुकी हो, तुम्हारे जैसी पातिव्रत्य स्त्री समस्त भूमी लोक पर नहीं है. भगवान विष्णू बोलें, अनुसूया पुरे त्रैलोक्य मे तुम्हारे जैसी आतिथ्यशील आचरण कि स्त्री पुरे भूमी लोक पर नहीं है. भगवान ब्रम्हदेव बोले, हम तुम्हारे इस विनम्र और संवेदनशील आचरण से प्रसन्न हुए है. हमे तुम्हे वरदान देने कि मनोकामना है. हमसे कोई भी वरदान मांगो अनुसूया. महर्षी अत्री और माता अनुसूया संतोष और समाधान भाव से हाथ जोडकर ब्रम्हा, विष्णू और महेश कि ओर देखने लगे. माता अनुसूया कि ओर देखते हुए भगवान महादेव बोले, अनुसूया यह तीनो बालक आज से तुम्हारे पुत्र बनकर तुम्हारे ही पास रहेंगे. पहले बालक कि ओर देखते हुए महादेव बोले, अनुसूया यह बालक दुर्वासा के नाम से जाना जायेगा और इसकी अथक तपस्या कि वजह से इसे संपूर्ण त्रैलोक्य मे कीर्ती प्राप्त होगी. दुसरे बालक कि ओर देखते हुए ब्रम्हदेव बोले, अनुसूये यह बालक चंद्र के रूप से जाना जायेगा. इस बालक के शीतल प्रकाश से संपूर्ण सृष्टी उज्वलीत होगी. तिसरे बालक कि ओर देखते हुए भगवान विष्णू बोलें, अनुसूये यह बालक इन तीनो बालको के एकरूप त्रिमूर्ती दत्त के नाम से जाना जायेगा. इस बालक के शरण आने वाले हर एक मनुष्य कि पीडा, दैन्यता, समस्या और हर प्रकार के क्लेश दूर हो जायेंगे. इस बालक कि भक्ती करने वाले हर एक मनुष्य को सत्संग प्राप्ती होगी और मुक्ती मिलेगी. यह बालक समस्त समाज का कल्याण और उद्धार करेगा. महर्षी अत्री और माता अनुसूया ने प्रेम और विनम्रता से ब्रम्हा, विष्णू और महेश के इन तीनो बालको का प्रसाद के रूप मे स्वीकार कर लिया.
दोस्तो तो इस प्रकार हमारे आराध्य दैवत "श्री गुरुदेव दत्त" का जन्म हुआ. दोस्तो आपको ये जन्म कथा कैसी लगी और आप "श्री गुरुदेव दत्त" के बारे मे क्या सोचते है ये आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स मे जरूर बतायें.
जय हिंद..... जय भारत....






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें