श्री राम - जन्म कथा
Written By - Mady Wadkar ll रघुकुल रीत सदा चली आई ll ll प्राण जाई वचन न जाई ll धार्मिक कथा ओंके अनुसार भगवान विष्णू ने धरती पर मनुष्य जाती के कल्याण हेतू के लिए दस बार मनुष्य रूप मे जन्म लिया है. उनमे से सातवे मनुष्य रूप मे भगवान विष्णू ने "श्री राम" के रूप मे जन्म लिया. ये मानव अवतार भगवान विष्णू ने त्रेतायुग मे लिया था. आज हम इस ब्लॉग मे प्रभू "श्री राम" के जन्म के हेतू और रहस्य के बारे मे बात करेंगे. अयोध्या नरेश महाराज दशरथ की तीन पत्नीया थी. उनकी सबसे बडी राणी का नाम महाराणी कौशल्या, दुसरी पत्नी का नाम कैकेयी और तिसरी पत्नी का नाम सुमित्रा था. महाराणी कौशल्या से महाराज दशरथ को एक पुत्री थी. जिसका नाम शांता था. महाराज दशरथ सदैव अपने कुल के भविष्य को लेकर चिंतीत रहते थे. उन्हे अपने वंश को आगे बढाने के लिए पुत्र प्राप्ती की प्रखर मनोकामना थी. महाराज दशरथ अपनी पुत्री शांता से बहोत अध...